महाराजगंज: महाराजगंज 2022 विधानसभा चुनाव को मद्देनजर देखते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की टीम ने आज नगर के विभिन्न जगहों पर डोर टू डोर जनसंपर्क कर महिलाओं और जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट मांगा! केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा दी गई विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था अगर मजबूत है तो सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की वजह से यह हो पाया है!
बिहार प्रांत से आई प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा पूनम सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और केंद्र सरकार के द्वारा मुस्लिम महिलाओं के लिए ट्रिपल तलाक जैसे कानून बनाकर निश्चित ही महिलाओं के हित की बात की गई है! भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कमलेश जायसवाल ने कहा कि एक महिला को घर गैस राशन उनके बच्चों के लिए समुचित शिक्षा की व्यवस्था परिवार के लिए रोजगार और भयमुक्त माहौल देने का कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है! इसी वजह से जनता भारतीय जनता पार्टी को वोट देने का पूरा मन बना चुकी है!
एक बार फिर भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी ! इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सरिता जयसवाल ,सोनी वर्मा के अलावा भी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद थी!
