India

महाराष्ट्र: राउत ने महाराष्ट्र के सुपर बाजारों व दुकानों पर वाइन बिक्री की इजाजत का किया बचाव, भाजपा की किसानों से दुश्मनी : राउत

वाइन शराब नहीं: शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के सुपर बाजारों व दुकानों पर वाइन बिक्री की इजाजत दे दिया था, पर महाराष्ट्र में मॉल्स, सुपर बाजार व दुकानों पर वाइन बिक्री का भाजपा विरोध कर रही है। पार्टी का कहना है कि पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की बजाए राज्य सरकार शराब बिक्री की सुविधाएं दे रही है। इस पर राउत ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वाइन शराब नहीं है। यदि वाइन की बिक्री बढ़ती है तो इससे महाराष्ट्र के किसानों को लाभ होगा।

शिवसेना नेता ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वह इसका विरोध कर रही है, लेकिन उसने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हमने महाराष्ट्र के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वाइन बिक्री को लेकर यह कदम उठाया है।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह महाराष्ट्र है कि मद्यराष्ट्र है? कोरोना काल में किसानों और गरीबों के लिए एक भी मदद की घोषणा राज्य सरकार ने नहीं की। इन्हें बस शराब की चिंता है। पेट्रोल और डीजल महंगा है और शराब सस्ती हो रही है।

शिवसेना सांसद राउत ने कहा कि वाइन उद्योग काफी हद तक अंगूर, चीकू, अमरूद और अनाजों पर निर्भर है। किसान जो फल और अनाज उपजाते हैं, उनसे वाइन बनती है। यह निर्णय किसानों के हित में लिया है। किसानों के हित में साहसी फैसले करने पड़ते हैं। जो इसका विरोध कर रहे हैं, वे किसानों के दुश्मन हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top