Uttar Pradesh

यूपी: भाजपा की सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ, आज सीएम योगी संग दोनों डिप्टी सीएम ग्रहण करेंगे सदस्यता

यूपी: राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन से पहले देश भर में 2 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है।
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा पार्टी का सदस्य बनाए जाने साथ ही सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो गया।

आज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सवेरे विश्वेश्वरैया सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इसके साथ ही सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग होगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे।

दिल्ली में सदस्यता अभियान की शुरुआत होने पर सीएम योगी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि आज से प्रारंभ हो रहा भाजपा का सदस्यता अभियान व्यक्ति को नेशन फर्स्ट की भावना, जनसेवा के संकल्प, अंत्योदय के प्रण और विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के विजन के साथ जोड़ने का आंदोलन है। पीएम मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ मंत्र को आत्मसात कर भाजपा के हम सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता से इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं। ध्यान रहे कि कोई घर, व्यक्ति, वर्ग छूटने न पाए।

बता दें कि सदस्‍यता अभियान अगले दो महीनों तक चलेगा और तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 25 सितंबर तक दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक और तीसरा चरण 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। तीसरा चरण सक्रिय सदस्य बनने के लिए होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top