Uttar Pradesh

यूपी: सनी लियोनी की यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में एंट्री, अभिनेत्री के नाम से प्रवेश पत्र देख अफसर के उड़े होश

यूपी: यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए मिले आवेदन में एक फॉर्म एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से मिला है। यूपी के कासगंज जिले से भरा गये एप्लिकेशन फॉर्म के आधार पर यूपी पुलिस ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया। सनी लियोनी के नाम और फोटो वाला यह एडमिट कार्ड अब सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन ऑनलाइन हुए थे। संभव है कि किसी ने शरारत के मकसद से यह खुराफात की है। जो आवेदन किया गया, उसी के मुताबिक प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया गया। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ तक पहुंचा दी गई है।

शनिवार से शुरू हुई यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के तहत पहली पाली के दौरान अफसरों के बीच यह जानकारी पहुंची तो असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। प्रवेश पत्र की लिस्ट में शामिल इस अभ्यर्थी की जानकारी के बाद संबंधित सेंटर पर प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। हालांकि तय समय तक और परीक्षा होने के बाद तक इस नाम का कोई अभ्यर्थी नहीं पहुंचा। अफसर इसे किसी की शरारत मान रहे हैं।

शनिवार को पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले तिर्वा स्थित श्रीमती सोनेश्री स्मारक बालिका महाविद्यालय में ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों व कॉलेज प्रशासन इस बात पर चौंक पड़ा कि प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई अभ्यर्थियों की लिस्ट में एक नाम अभिनेत्री सनी लियोनी का भी है। बाकायदा उनकी तस्वीर भी लगी है। पहले तो अधिकारी इसे लेकर चौंके। इसमें नाम सनी लियोनी, रोल नंबर 1575771, रजिस्ट्रेशन नंबर 12258574 और परीक्षा केंद्र संख्या 51010, परीक्षा केंद्र का नाम, कन्नौज जिले के तिर्वा स्थित श्रीमती सोनेश्री स्मारक महाविद्यालय है।

जब अभ्यर्थी आने शुरू हुए तो यह देखने की कोशिश की गई कि सम्बंधित रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा देने को कौन आता है, लेकिन इस नाम का या इस प्रवेश पत्र के नंबर से कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचा। देखते ही देखते सनी लियोनी के नाम से जारी प्रवेश पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का यह एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top