सपा राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद के जन्मदिन पर
✍️विकास शुक्ला
मिल्कीपुर अयोध्या
सपा राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इनायत नगर पांच नंबर मंत्री आवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। और प्रसाद वितरण किया गया इसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर भी पूर्व मंत्री का जन्मदिन मनाया। उसके बाद पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध महर्षि बामदेव आश्रम पहुंच कर आशीर्वाद लिया। पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से देवकाली मंदिर के महंत गौरव पाठक, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीराज यादव, महासचिव यदुनाथ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अमानीगंज सुभाष रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मिल्कीपुर रामतेज यादव, अनुराग विक्रम सिंह, अवधेश सिंह, अवधेश यादव, मदन यादव, शशांक शुक्ला, मुन्ना पांडे, नगर पंचायत कुमारगंज के सपा नेता भगवती सिंह सहित हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेतागण उपस्थित रहे
