India

तमिलनाडु : मदर्स डे के दिन तमिलनाडु की ‘इडली पति’ को महिंद्रा समूह ने दिया नया घर, इस तोहफे पर जताई बेहद खुशी

कोयंबटूर : देश के जानमाने उद्योगपति आनंद महिंद्रा अपने वादों और सामाजिक कार्यों के कारण खासा चर्चा में रहते हैं। महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने फिर से नेक पहल करते हुए कोयंबटूर की मशहूर इडली दादी को उनका नया ठिकाना तोहफे के रूप में दिया है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में मात्र एक रुपये में इडली बेचने वाली बुजुर्ग कमलाथल को महिंद्रा समूह ने नया घर दिया है। कमलाथल ‘इडली पति’ के रूप में मशहूर हुई हैं। महिंद्रा समूह द्वारा दिए गए नए घर के तोहफे से कमलाथाल बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नया घर मिल गया है। इस माह के अंत तक ही मैं उसमें शिफ्ट हो जाऊंगी। लोग प्यार से उन्हें इडली अम्मा, इडली पति, कमलाथल अम्मा जैसे नामों से भी पुकारते हैं।

कमलाथल 85 साल की हैं।पहले वह लकड़ी के चूल्हे पर इडली बनाती थीं। कुछ समय पूर्व उद्योगपति आनंद महिंद्रा की पहल और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मदद से उन्हें मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिला था। वह पिछले 30 साल से लोगों की भूख शांत करने के लिए सस्ती इडली का यह अनोखा व्यापार कर रही हैं। वह रोजाना एक रुपये में इडली बेचती हैं। उनके पति अब इस दुनिया में नहीं हैं। शुरुआत में वह 25 पैसे में इडली बेचती थीं। चावल, उड़द दाल, नारियल की लागत बढ़ने से उन्होंने इडली की कीमत एक रुपये की।

तमिलनाडु के कोयंबटूर के वड़िवेलम्पलयम गांव में इडली पति की दुकान है। कमलाथल आज भी अपनी उम्र की दूसरी महिलाओं की तुलना में काफी स्वस्थ व मेहनती हैं। उनकी टीनशेड की दुकान के दरवाजे सुबह 6 बजे ही खुल जाते हैं। ग्राहक एक रुपये में इडली-सांभर और चटनी खाकर अपने काम धंधों पर निकल जाते हैं। अधिकतर ग्राहक रोज आते हैं।

इसकी शुरुआत 30 साल पहले हुई थी। उनका कहना है कि वह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैंं सुबह-सुबह घर के सदस्य खेतों में पहुंच जाते थे और मैं अकेली पड़ जाती थी। तभी स्थानीय लोगों के लिए इडली बनाने का ख्याल आया। सुबह-सुबह काम पर पर जाने वाले मजदूरों के लिए इडली की छोटी सी दुकान शुरू की, ताकि इन्हें कम पैसे में ऐसा खाना मिले जो उन्हें सेहतमंद रखे।

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top