Uttar Pradesh

लखनऊ: मालकिन की जान लेने वाली पिटबुल ब्राउनी आज मालिक के रिश्तेदार को सौंप दी जाएगी, अब सामान्य है उसका व्यवहार

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के कैसरबाग के बंगाली टोला में पिटबुल मामले में कुत्ते के मालिक अमित त्रिपाठी ने अपने कुत्ते को वापस लेने के लिए नगर निगम से संपर्क किया है. पिटबुल के कारण मां की जान जाने के बावजूद वो उसे अपने घर में रखना चाहते हैं l

आपको बता दे कि अपनी ही मालकिन पर हमला कर उनकी जान लेने वाली पिटबुल ब्राउनी को नगर निगम जरहरा स्वान केंद्र में आए हुए बुधवार को 14 दिन पूरे हो गए। इन 14 दिनों में ब्राउनी का मिजाज बिल्कुल सामान्य हो गया है। इसी के साथ अब वह 15वें दिन स्वान केंद्र से आजाद हो जाएगी।

उसके मालिक अमित त्रिपाठी ही उसे ले जाएंगे मगर उसे अपने पास नही बल्कि किसी रिश्तेदार के घर रखेंगे। इसको लेकर उन्हें शपथ पत्र भी देना होगा। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे वह जरहरा स्वान केंद्र जरूरी शपथ पत्र व अपने रिश्तेदार के साथ ब्राउनी को लेने पहुंचेंगे। जहां पर नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी ने ब्राउनी को उनके हवाले कर देंगे।

ब्राउनी को स्वान केंद्र लाने वाले और उसके व्यवहार पर नजर रखने वाले नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ अभिनव वर्मा ने बताया कि पहले एक-दो दिन तो ब्राउनी गुमसुम रही लेकिन उसके बाद से देखरेख करने वाले केंद्र के कर्मचारियों के साथ सामान्य व्यवहार कर रही है। एक सप्ताह से तो वह कर्मचारियों के साथ आराम से खुले में उनके हाथों से खाना खा रही। उनके साथ गेंद भी खेल रही है। ब्राउनी का व्यवहार अब बिल्कुल सामान्य है। वह कर्मचारियों के साथ घुलमिल गई है।

कर्मचारी अब उसे बाड़े की बजाय खुले में ही अपने हाथों से खाना भी खिला रहे हैं, उसका व्यवहार इस समय बिल्कुल सामान्य है। ब्राउनी की अभी नसबंदी भी नहीं की गई है। बुधवार को अमित त्रिपाठी नगर निगम मुख्यालय आये। उनको नियम बताया गया कि पिटबुल उनको नहीं दी जा सकती यदि उनका कोई रिश्तेदार चाहे तो ले सकता है।

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top