Uttar Pradesh

रायबरेली नगर पालिका बनी घोटालेबाजों का अड्डा विजय रस्तोगी

रायबरेली नगर पालिका बनी घोटालेबाजों का अड्डा विजय रस्तोगी

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली। अव्यवस्था भ्रष्टाचार और दादागिरी यही है रायबरेली नगर पालिका की पहचान बन गई है साथ ही बिना काम किए भुगतान करवा लेना नालों की सफाई पर लाखों का घोटाला करना यही पालिका का खेल है । अध्यक्ष और अधिकारी सुविधा भोगी हो गए हैं।

ऐसे ही आरोपों के साथ भाजपा नेता और पूर्व नगरपालिका प्रत्याशी इंजीनियर विजय रस्तोगी ने पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों पर हमला बोला है उन्होंने कहा है कि पालिका अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि पति के संरक्षण में नगर पालिका में चल रहा है भ्रष्टाचार का बोलबाला।
विजय रस्तोगी ने कहा है कि नालों की सफाई में धांधली करके जनता को ठगने का काम नगर पालिका के द्वारा किया गया है उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जलभराव टूटी सड़कें अंधेरी गलियां यही पालिका रायबरेली की जनता को दे रही है।
विजय रस्तोगी का कहना है कि कई ऐसी सड़कें हैं जिनको बिना बनवाए ही भुगतान करवा लिया गया है साथ ही नगर पालिका क्षेत्र में बोर्ड के द्वारा प्रस्तावित सड़के है। लेकिन 2 साल बीतने के बाद प्रस्तावित सड़कों पर काम नहीं शुरू हुआ है। साथ ही दूसरों के इशारे पर चलने वाली नगरपालिका सिर्फ जनता को धोखा देने का काम कर रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष के ऊपर निशाना साधने वाले विजय रस्तोगी ने मांग की है कि भ्रष्टाचार में लिप्त पालिका की जांच होनी चाहिए और पालिका के वित्तीय अधिकार पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में नगर विकास मंत्री से मिलकर उच्च स्तरीय जांच के लिए ज्ञापन देने की बात भी कही है।

Most Popular