India

रामनवमी विशेष: भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में जल्द ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का बनने जा रहा मंदिर, 2024 तक होगा पूरा

रामनवमी विशेष: भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में जल्द ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास ही महाविद्या स्थित रामलीला मैदान है। इसी स्थल पर रामलीला सभा भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण करा रही है। 5500 वर्ग मीटर में बन रहे मंदिर और परिसर भवन के निर्माण में करीब 14 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह राम मंदिर 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास ही महाविद्या स्थित रामलीला मैदान है। यहां मथुरा की प्रमुख रामलीला के आयोजन होते हैं। खासकर रावण दहन लीला का आयोजन इसी मैदान पर होता है। अब रामलीला सभा इस स्थल पर भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण करा रही है। यह मंदिर 5500 वर्ग मीटर में बनेगा। जहां मंदिर के साथ एक विशालकाय भवन भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा तीन छोटे हॉल, तीन भागवत कथा भवन, 69 कक्ष यात्रियों के ठहरने के लिए, दो अन्नपूर्णागृह, पांच सूट रूम भी प्रस्तावित हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण में शैलेंद्र अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, कृष्ण मुरारी नेता, बांकेलाल और मूलचंद्र गर्ग आदि मंदिर निर्माण की व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं।

महाविद्या स्थित श्रीराम लीला मैदान में 2017 में मंदिर की आधारशिला रखी गई थी लेकिन नवंबर 2021 में निर्माण की शुरूआत हो सकी है। यह निर्माण कार्य ढाई वर्ष में पूरा होना है। संभावना है कि 2024 के अंत तक इस स्थल पर भगवान का भव्य भवन तैयार हो जाएगा। इस संपूर्ण भवन पर 14 करोड़ की लागत आ रही है। कोशिश की जा रही है कि मंदिर का स्वरूप अयोध्या मंदिर से मिलता जुलता रहे। राम मंदिर 51 फीट चौड़ा, 101 फीट लंबा और 11 फीट ऊंचा है। इस भवन के बीच कोई पिलर नहीं होगा। साथ ही आवाज भी नहीं गूंजेगी। श्रीराम कथा समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम इसी भवन में हुआ करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top