समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कसा बीजेपी पर तंज, जाने क्या कहा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में किसानों से जुड़ने की कितनी भी कोशिश कर ले वे भगवा पार्टी को वोट नहीं देंगे।उन्होंने कहा कि किसान अगले राज्य चुनावों में भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर मतदान करेंगे। किसानों तक पहुंचने के लिए राज्य में किसान सम्मेलन आयोजित करने की भाजपा की योजना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जब अन्नदाता के मतदाता बनने का समय आ गया है, तो भाजपा किसानों को याद कर रही है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा किसान भाजपा के जाल में फंसने वाली नहीं है। 2022 में किसान एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे। इस दौरान संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के अपने वादे को पूरा नहीं करने और कृषि कानूनों को निरस्त करने की उनकी मांग के प्रति असंवेदनशीलता दिखाने के लिए भाजपा की आलोचना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *