चंदौली में प्रेमी जोड़े की लाशें मिलने से सनसनी, एक ही गमछे से बंधे हुए थे दोनों के हाथ

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक रूह कापने वाला मामला सामने आया है। गंगा नदी में एक प्रेमी जोड़े का शव उतराया हुआ मिला है। दोनों के हाथ एक ही गमछे से बंधे हुए हैं। शव मिलते ही हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई है। प्रेमी जोड़े का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली घाट पर गंगा में प्रेमी युगल का शव उतराया मिला। दोनों के हाथ गमछे से बंधे थे। ऐसा बताया जा रही है कि किसी बात से अत्यधिक परेशान होकर इन दोनो ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को  तो बाहर निकलवाया पर अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

प्रेमी युगल के जिस गमछे से हाथ बांधे हैं वो किसी पार्टी का गमछा बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुटी गई। वहीं शव को तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *