सियासत: साल 2024 का लोकसभा चुनाव का सियासी संग्राम शुरु हो गया है। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इसके साथ ही एक पार्टी के नेताओं का दुसरे पार्टी में जाने का दौर भी जारी है। इस बीच यूपी में समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह अपने पिता भगवान बख्श सिंह व पत्नी सरिता सिंह सहित भाजपा में शामिल हो गए।
उन्हें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा करुणाकर पांडे, पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह, चौधरी सरदार सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक पहलवान सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, बसपा के वरिष्ठ नेता कुंवर वकील चंद्र भी भाजपा में शामिल हो गए।
बता दें कि अभय सिंह अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए हैं। अभय सिंह ने यूपी राज्यसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया था ।