Elections news

यूपी: पूर्वांचल के राजनीति के नक्शे का रंग बदला, सपा ने 13 में से 10 सीटें जीतीं


यूपी चुनाव रिजल्ट 2024: यूपी में लोकसभा की 80 सीटों पर में इंडिया गठबंधन ने बड़ा उलटफेर किया है। उत्तर प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद भगवा छाया था, जो बदलकर अब लाल हो गया। पूर्वांचल के राजनीति नक्शे का रंग भी मंगलवार को बदल गया। पूर्वांचल की 13 सीटों में से भाजपा ने दो पर जीत दर्ज की है। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को चुनाव हराया है।भदोही से डॉ. विनोद कुमार बिंद को जीत मिली है। इसी तरह एनडीए में शामिल अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर सीट पर जीत हासिल की है। बाकी सभी 10 सीटों पर सपा प्रत्याशी जीते हैं। आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव और लालगंज से दरोगा प्रसाद सरोज जीते हैं। वहीं, गाजीपुर में सपा के अफजाल अंसारी की जीत हुई। घोसी में राजीव राय को जीत मिली है। राय ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को हराया है।

इसी तरह बलिया में पहली बार कोई ब्राह्मण सांसद बना है। सपा के सनातन पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर को शिकस्त दी है। राबर्ट्सगंज सपा के छोटेलाल खरवार ने जीत हासिल की और जौनपुर में सपा टिकट पर बाबू सिंह कुशवाहा विजयी हुए हैं। मछलीशहर (सुरक्षित) सीट से सपा की युवा प्रत्याशी अधिवक्ता प्रिया सरोज ने जीत दर्ज की है। 25 वर्षीय प्रिया पहली बार चुनाव लड़कर जीती हैं। सलेमपुर से सपा के रमाशंकर राजभर जीते हैं।

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 2022 के उपचुनाव में सपा के धर्मेंद्र सिंह को चुनाव हराया था मगर इस चुनाव में वह सीट गंवा बैठे। गाजीपुर सीट पर भाजपा ने पारसनाथ राय को चुनावी मैदान में उतारा था। उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का करीबी भी कहा जाता है मगर वह भी सीट गंवा बैठे। पूर्वांचल में केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय हैट्रिक नहीं लगा सके वह चंदौली से चुनाव हार गए। उन्हें सपा के बिरेंद्र सिंह ने मात दी है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे भाजपा से राज्यसभा सांसद नीरज शेखर मैदान में और चुनाव हार गए। यहां नारद राय भी ऐन वक्त पर भाजपा में आए मगर पार्टी को उसका कोई फायदा नहीं मिला।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है। इन चार सीटों में से दो सीट पर बीजेपी और दो सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top