चीफ ऑफ डिफेंस: भारतीय सेना की दो अहम उत्तरी व पूर्वी सैन्य कमान को दो नए मुखिया मिल गए हैं, देश में भले ही अभी तक नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ(CDS) की नियुक्ति न हो पाई हो, लेकिन भारतीय सेना की दो अहम उत्तरी व पूर्वी सैन्य कमान को दो नए मुखिया जरूर मिल गए हैं। चीन के साथ चल रहे गतिरोध में यह दो सैन्य कमान भारतीय सेना के लिए सक्रिय रूप से महत्वपूर्ण है l
भारतीय सेना की उत्तरी व पूर्वी कमान के नए कमांडर- इन- चीफ चार्ज लेते ही पाक और चीन को घेरने की तैयारी में जुट गए हैं। दोनों सैन्य अधिकारी सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में सेना के कई शीर्ष अधिकारी भी मौजूद हैं। खबरों के मुताबिक, यह समीक्षा बैठक भारत-चीन व भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालिया बदलाव के मद्देनजर आयोजित की जा रही है।
हाल ही में उप सेना प्रमुख का पदभार संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में पहली बार इस बैठक का हिस्सा हैं। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी उत्तरी कमान के कमांडर हैं तो लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने भी एक फरवरी को पूर्वी कमान के कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
रणनीतिक व सैन्य रूप से महत्वपूर्ण दोनों सैन्य कमानों के मुखियाओं के सिर पर अहम जिम्मेदारी होगी। दरअसल, उपेंद्र द्विवेदी ने ऐसे समय पर उत्तरी कमान का चार्ज लिया है, जब चीन के साथ भारत की 14वें दौर की वार्ता भी विफल रही। ऐसे में वार्ता को सफल बनाना द्विवेदी की अहम जिम्मेदारी होगी। वहीं दोनों देश सीमा विवाद सुलझाने के लिए कमांडर स्तर की 15वें दौरे की वार्ता जल्द से जल्द करने के लिए सहमत हो गए हैं।
अधिक जानकारी के लिए इस👇 लिंक पर जाएँ…
