Bollywood

लताजी का निधन: कंठ कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर देश में शोक की लहर, राष्ट्रपति कोविंद, पीएम व तमाम नेताओं ने जताया गहरा दुख

लता मंगेशकर निधन: पिछले दिनों दिग्गज गायिका भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी मिली थी कि गायिका लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटा दिया गया था।

फिर लता मंगेशकर की हालत फिर नाजुक होने पर उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। 92 वर्षीय स्वर साम्राज्ञी ने रविवार 6 फरवरी की सुबह अंतिम सांस ली। बीते करीब 29 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। वसंत पंचमी के दिन उनकी हालत अत्यंत नाजुक हो गई थी। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

कंठ कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर देश में शोक की लहर छा गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। पीएम ने अपने संदेश में कहा कि लताजी ऐसा खालीपन छोड़ गई हैं, जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है । केंद्रीय मंत्री गडकरी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे।

अधिक जानकारी के लिये इस लिंक पर जाएं….

https://erranewsindia.com/lata-mangeshkar-health-updates-lata-mangeshkars-condition-again-changed-on-critical-ventilator-lata-mangeshkar-is-under-the-supervision-of-doctors/

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top