Health

महाराष्ट्र: अहमदनगर जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, 61 गांवों में 10 दिन का लगाया गया लॉकडाउन, एक साथ पांच लोगों के खड़े होने पर भी मनाही

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण सुधरता हुआ दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों को देखें तो राज्य में संक्रमितों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को जारी किए आंकड़ों के तहत पूरे राज्य में पिछले 24 घंटों के अंदर 2,401 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,564,915 हो गई।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण में आ रही कमी ने भले ही अधिकारियों को राहत दी हो, लेकिन यहां का अहमदनगर अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यहां प्रतिदिन 400 से 500 नए मामले सामने आ रहे हैं। मुंबई के बाद यह राज्य का दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमण वाला जिला बन गया है। पिछले पांच दिनों में यहां 2277 मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई 39 मौतों में 10 अहमदनगर के कोरोना संक्रमित थे।

अहमदनगर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां के 61 गांवों में 10 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है, यह लॉकडाउन चार अक्टूबर से प्रभावी है। यहां एक साथ पांच लोगों के खड़े होने पर भी मनाही है साथ ही इन गांवों में स्कूलों को भी बंद रखा गया है। जिलाधिकारी राजेंद्र भोषले ने बताया कि जिले में कोविड-19 संक्रमण की दर को देखते हुए यह प्राथमिक कदम उठाया गया है। इसके तहत 10 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top