Culture

दिल्ली: दिल्ली में इस बार छठ पूजा यमुना नदी में करने की मनाही, छठ पूजा के समय यमुना नदी व घाटों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर

छठ पूजा: कोरोना महामारी के चलते राजधानी दिल्ली में दो साल बाद केजरीवाल सरकार व्यापक स्तर पर छठ पूजा मनाते की तैयारी में जुट गई है। इस बार 1100 स्थानों पर छठ पूजा मनाई जाएगी। इसके लिए सरकार 25 करोड़ रुपये खर्च करेगी। दिल्ली में इस बार छठ पूजा यमुना नदी में करने की मनाही है। ऐसे में श्रृद्धालु छठ पूजा करने यमुना में न जाएं इसके लिए दिल्ली पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इस बार यमुना के किनारे बनाए गए कृत्रिम घाटों पर ही छठ पूजा हो सकेगी, वहां पानी में खड़े हाेकर श्रद्धालु पूजा कर सकेंगे l

दिल्ली पुलिस यमुना नदी पर ड्रोन से नजर रखेगी। यमुना नदी के किनारे व घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यमुना के किनारे भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। छठ पूजा कमेटियों के साथ समन्वय कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह छठ पूजा के लिए यमुना में न जाए। दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए जो घाट बनाए हैं उनमें ही पूजा करें। शुक्रवार रात से ही यमुना के किनारे चौकसी बढ़ा दी गई थी। पुलिसकर्मी वोट से यमुना में गश्त कर श्रद्धालुओं को यमुना में जाने से रोकेंगे।

इसके अलावा मिसिंग पर्सन बूथ बनाए जाएंगे। पुलिस की डीएम प्रशासन के साथ लगातार बैठकें चल रही हैं। डीएम प्रशासन पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने सभी व्यवस्था करने के लिए सभी एजेंसियों को पहले ही पत्र लिख दिया था।

दरअसल दिल्ली के यमुना नदी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें नदी में जहरीला झाग दिखाई दे रहा था। इस बार व्रती छठ की पूजा और अर्घ्य देने के लिए यमुना नदी में खड़े नहीं हो सकेंगे, सिर्फ इस बार यमुना के किनारे बनाए गए कृत्रिम घाटों पर ही छठ पूजा हो सकेगी, वहां पानी में खड़े हाेकर श्रद्धालु पूजा कर सकेंगे। इसकी वजह ये बताई गई है कि यमुना के कई घाटों पर दलदल है, जिससे श्रद्धालुओं को वहां पहुंचने में परेशानी हाे सकती हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top