Sports

टोक्यो ओलंपिक 2020 का हुआ आरंभ, भारत से 127 एथलीट ले रहे भाग

खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक 2020 का इंतजार लगभग खत्म हो चुका है, क्योंकि 4:30 बजे टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत आधिकारिक रूप से जापान का ध्वज फैला कर दी गई। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते 12 महीने टोक्यो ओलंपिक्स देर से शुरू हुआ है। परंतु टोक्यो ओलंपिक इस बार दर्शकों के बिना ही आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

वहीं इस बार भारत देश से अट्ठारह खेलों में कुल मिलाकर 127 एथलीट भाग ले रहे हैं। जिनमें बॉक्सिंग की जानी मानी खिलाड़ी एम सी मैरी कॉम और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह जापान नेशनल स्टेडियम में ध्वजवाहक होंगे। भारतीय पैडलर ए शरथ कमल और मनिका बत्रा ने समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया है क्योंकि अगले दिन उनका पहला मैच है। आयोजन समिति द्वारा चुनी गई भाषा के अनुसार टीमें वर्णानुक्रम में स्टेडियम में प्रवेश करती हैं।

भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सातवें स्थान पर रखा गया था जिसके बाद अब भारत की एंट्री लेने का समय आ गया है। जहां पर मनप्रीत सिंह और मैरीकॉम बाकी दल की तरह अपने झंडे को फहराने एवं ऊपर उठाते हुए ग्राउंड में प्रवेश किया। बता दें कि ओलंपिक में भारत की टीम अब तक की सबसे बड़ी टीम के रूप में सामने आई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top