Uttar Pradesh

यूपी: भाकियू का मेरठ में हल्ला बोल प्रदर्शन, आज राकेश टिकैत भी हुए शामिल, भाजपा पर लगाए आरोप

यूपी: उत्तर प्रदेश के मेरठ के मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति के डेलिगेट पद के नामांकन के बाद 102 प्रत्याशियों के निरस्त किए गए पर्चों में गड़बड़ी को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और किसानों ने परतापुर थाने पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर किसान थाने में घुस गए और डेरा डाल दिया। भारतीय किसान यूनियन का धरना शुक्रवार रात 8 बजे शुरू हुआ था।

आरोप है कि भाजपा नेताओं के दबाव में किसानों के पर्चे निरस्त किए हैं। चेतावनी दी कि अगर किसानों को चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया तो भाकियू का धरना जारी रहेगा। अधिकारी देर रात तक किसानों को समझाते रहे, लेकिन वह नहीं माने। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी देर रात किसानों को समझाने में जुटे रहे। आज भाकियू अध्यक्ष राकेश टिकैत भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हों गए हैं।

255 डेलीगेट प्रत्याशियों ने मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति में चुनाव में ताल ठोकी थी, जबकि यहां पर 143 सीट हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई, जिसमें कागजों में खामियां बताकर 102 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त कर दिए। आरोप है कि राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और भाजपा के एक कार्यकर्ता पर 102 किसानों के पर्चे निरस्त कराए हैं।पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने।

वहीं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक नामांकन में हुई गड़बड़ी को सही नहीं किया जाता, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी धरने में शामिल होने पहुंचे हैं।शनिवार दोपहर को भाकीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के थाने पहुंचने से पहले भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और किसानों ने दिल्ली से मेरठ आने वाली सड़क पर जाम लगा दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top