Politics

यूपी चुनाव 2022: सपा कैंट सीट पर अपना प्रत्याशी बदलकर भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक को दे सकती है टिकट

यूपी चुनाव 2022: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी लखनऊ कैंट सीट से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को प्रत्याशी बना सकती है। रीता जोशी ने भाजपा से भी बेटे के लिए टिकट की मांग की थी पर हाईकमान ने इनकार कर दिया था।

हालांकि, सपा ने भी राजू गांधी को इस सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है पर अब कहा जा रहा है कि सपा कैंट सीट पर अपना प्रत्याशी बदलकर मयंक को टिकट देगी। रीता जोशी ने विधानसभा चुनाव 2017 में कैंट सीट पर सपा की प्रत्याशी अपर्णा यादव को हराया था। अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।

समाजवादी पार्टी ने लखनऊ पश्चिम से अरमान मलिक, उत्तर से पूजा शुक्ला, पूर्व से अनुराग भदौरिया, मध्य से रविदास मेहरोत्रा, कैंट से राजू गांधी, सरोजनी नगर (अभी घोषित नहीं), बक्शी का तालाब से गोमती यादव, मलिहाबाद से सुशीला सरोज और मोहनलालगंज से अंब्रीश पुष्कर को प्रत्याशी बनाया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top