Politics

यूपी चुनाव 2022: राजनीतिक शिष्टाचार की वजह से कांग्रेस ने अखिलेश और शिवपाल के सामने नहीं उतारा उम्मीदवार

यूपी चुनाव 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। करहल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नामांकन किया है। उनके सामने भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने करहल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और जसवंत नगर में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के सामने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। इसे सियासी नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है।

तीसरे चरण में शामिल मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा क्षेत्र में 11 और इटावा जिले के जसवंत नगर में सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। करहल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नामांकन कर दिया है। उनके सामने भाजपा के केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल है। यहां कांग्रेस ने ज्ञानवती यादव को टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने पर्चा नहीं भरा।

इसी तरह कांग्रेस ने जसवंत नगर से प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के सामने भी उम्मीदवार नहीं उतारा है। इस संबंध में कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अमेठी और सुल्तानपुर में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सामने सपा उम्मीदवार नहीं उतारती है। इसी राजनीतिक शिष्टाचार की वजह से अखिलेश और शिवपाल के सामने उम्मीदवार नहीं उतारा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top