Politics

यूपी चुनाव 2022: मथुरा में सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को रखा निशाने पर, कहा- नाम समाजवादी, काम दंगावादी- परिवारवादी

यूपी चुनाव 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सभी दल के नेताओं के बयानों का सिलसिला जारी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मथुरा की छाता विधानसभा क्षेत्र में जनता से संवाद किया। छोटी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर रखा। बिना नाम लिए उन्होंने करारे प्रहार किए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इत्र वाले मित्र ने गरीबों का पैसा हड़प लिया। ये पैसा आरसीसी की मोटी दीवारों में दबा दिया। इत्र वाले मित्र के साथ ही इन्होंने यूरोप की यात्रा की थी। नाम समाजवादी, काम दंगावादी परिवारवादी। चोर की दाढ़ी में तिनका।

पिछली सरकारों ने जनता के लिए क्या किया। भर्ती के नाम पर पैसे वसूली होते थे। नौकरी निकलने पर चाचा और भतीजा वसूली करते थे। डेढ़ लाख पुलिस की भर्ती हुई है, इतने ही शिक्षक भर्ती किए हैं। पांच लाख से अधिक सरकारी भर्ती हुईं हैं। आलू किसानों को एक लाख मैट्रिक टन आलू पेप्सीको कारखाना खपत करेगा और किसानों को अच्छा दाम देगा।  पांच सालों में मथुरा में कोई दंगा नहीं हुआ है। अब दंगा करेगा तो पहले नोटिस पहुंचेगा।

योगी ने कहा कि मुजफ्फरनगर में निर्दोष युवाओं की हत्याएं हुईं और उस समय मुख्यमंत्री दंगाइयों का सहयोग करते हैं। आज उत्तर प्रदेश में सड़क, फिल्म सिटी, जेवर का हवाई अड्डा बन रहा है और दूसरी तरफ माफिया के लिए बुलडोजर खड़ा है। सरकार ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश के हर नौजवान को स्मार्ट नौजवान बनाएंगे। एक करोड़ नौजवानों को टैबलेट, स्मार्ट फोन सरकार देने का काम कर रही है।

Most Popular