Politics

यूपी चुनाव 2022: केशव मौर्य बोले- 10 मार्च के बाद सपा बनेगी समाप्तवादी पार्टी, भाजपा पिछले पांच सालों से जनता की पूरी ईमानदारी से सेवा की

यूपी चुनाव 2022: मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैरिया, बांसडीह और बेल्थरारोड में आयोजित तीन विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया l बलिया में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी 10 मार्च के बाद समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। पहले भी सपा सरकार को प्रदेश की जनता देख चुकी है। हम लोगों ने पिछले पांच सालों से प्रदेश की जनता की पूरी ईमानदारी से सेवा की है।

बैरिया के जूनियर हाईस्कूल तालिबपुर में भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ल के पक्ष में कहा कि तीन मार्च को 11 बजे ही सपा के लिए 12 बज जाएंगे। अखिलेश अपना करहल नहीं बचा पाएंगे और प्रदेश में तो सपा की लुटिया ही डूब चुकी है। हम फ्री में राशन दे रहे हैं। सपा की सरकार होती तो फ्री राशन सरकार में बैठे लोग खा गए होते और आपको भाषण खिलाकर चले जाते। बिजली, फ्री गैस सिलेंडर, मकान, जमीन आदि उपलब्ध कराने के संकल्प को दुहराते हुए कहा कि 2017 से अब तक ट्रेलर चल रहा था, 11 मार्च से पूरी फिल्म चलेगी।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मतदान से पूर्व अयोध्या, काशी, मथुरा का स्मरण कर लीजिएगा। महाराणा प्रताप के झंडे का रंग भगवा था, छत्रपति शिवाजी के झंडे का रंग भगवा था, हम भी भगवाधारी हैं। प्रदेश की डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के सबको साथ लेते हुए सबका समान भाव से विकास कर रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश ने कहा कि हम 70 सीटें जीतेंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार गरीबों को होली के साथ दीपावली में भी मुफ्त सिलेंडर देने जा रही है। विधवा, विकलांग, वृद्ध पेन्शन को 1500 दिया जाएगा। शादी का अनुदान एक लाख कर दिया जाएगा। इस मौके पर सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, सांसद रविंद कुशवाहा, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व विधायक विक्रमा सिंह, राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, मुक्तेश्वर सिंह, मनटन वर्मा, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान , जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विनोद शंकर दुबे, केतकी सिंह, अरविंद गांधी, पूर्व विधायक गोरख पासवान, नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top