Politics

यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी 16 जुलाई को पहुंचेंगी लखनऊ , तीन दिन का हो सकता है दौरा

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए संगठन और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लियेे 16 जुलाई से राज्य का दौरा करेंगी।
प्रियंका गांधी का पहले 14 जुलाई को लखनऊ जाने का कार्यक्रम था लेकिन दिल्ली में कुछ अहम बैठकों की वजह से वह अब 16 जुलाई को वहां जाएंगी। उनका यह दौरा तीन या चार दिनों का हो सकता है।

इससे पहले, प्रियंका गांधी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर चर्चा की गई। बैठक में यह फैसला किया गया कि महंगाई, बेरोजगारी और ‘जंगलराज’ के खिलाफ यूपी कांग्रेस सड़कों पर और मजबूती से उतरेगी। लखनऊ में उनका उन बेरोजगार नौजवानों के समूह से भी मिलने का भी कार्यक्रम है जो सरकारी भर्तियों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों का भी दौरा करेंगी लेकिन अभी इस कार्यक्रम की तारीख तय नहीं हुई हैl

Most Popular