Politics

यूपी चुनाव 2022: 12 फरवरी को अमरोहा आएंगे अखिलेश- जयंत, संयुक्त रूप से अमरोहा के मिनी स्टेडियम में जनसभा को करेंगे संबोधित

यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। दिग्गज नेता अपने प्रत्याशियों के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। समय में चुनाव प्रचार किस प्रकार से किया जाए, इसे लेकर सभी दलों के प्रत्याशी पूरी ताकत लगा रहे हैं। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी अमरोहा आएंगे।

दोनों संयुक्त रूप से अमरोहा के मिनी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी 12 फरवरी को अमरोहा आएंगे। यहां दोनों नेता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी 2 फरवरी को अमरोहा आएंगे। चारों विधानसभाओं का संयुक्त कार्यक्रम अमरोहा के मिनी स्टेडियम में होगा। यहां दोनों नेता प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि फोन पर हुई बातचीत कार्यक्रम मिल गया है। लिखित कार्यक्रम आना बाकी है। जनसभा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top