कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार की सुबह एक भीषण हादसा हो गया। यहां चलती कार मां-ढाई माह के बेटे के लिए चिता बन गई। जबकि पति बुरी तरह झुलस गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जानकारी के अनुसार यह लोग मथुरा दर्शन के लिए जा रहे थे।
हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के कासगंज बाईपास पर हुआ। बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के रफिया गंज निवासी आशीष यादव अपनी पत्नी और ढाई माह के बच्चे के साथ मथुरा जा रहे थे। बाईपास के पास कार में अचानक आग लग गई। तीनों लोग गाड़ी के अंदर फंस गए।
वहां से निकल रहे ट्रक चालकों ने देखा तो गाड़ी करके भागकर पहुंचे। उन्होंने जैसे तैसे तीनों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक मां-बेटे की मौत हो गई थी। आशीष की सांसें चल रहीं थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आशीष को जिला अस्पताल में भर्ती में कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन कर रही है।