Uttar Pradesh

यूपी: आज से ब्रज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सीएम योगी करेंगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ

यूपी: आज से ब्रज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम होगी। इस बार जन्माष्टमी दो तिथियों में मनाई जा रही है। मथुरा स्थित जन्मभूमि में 26 अगस्त की रात और वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में 27 की रात जन्माष्टमी उत्सव है। तीन दिवसीय जन्माेत्सव के अवसर पर ब्रज मंडल में 5 बड़े मंच, 19 छोटे मंच और 20 प्रमुख मार्गों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को 5251वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का शुभारंभ गुब्बारा उड़ाकार करेंगे। सीएम शाम 5:40 बजे मथुरा पहुंचेंगे। वहीं पांचजन्य प्रेक्षागृह, बरसाना रोप-वे, वृंदावन में लक्ष्मण शहीद स्मारक प्रेक्षागृह, मल्टीलेवल पार्किंग, गोवर्धन तहसील भवन, बरसाना कोसी गोवर्धन मार्ग का चौड़ीकरण, मथुरा वृंदावन मार्ग का चौड़ीकरण सहित 596 करोड़ रुपये की 137 परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ ही 381 करोड़ रुपये की 38 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

रात्रि में वेटरनेरी विवि के गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। सोमवार सुबह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मस्थान में दर्शन-पूजन कर यहां से 10 बजे आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि सीएम ने तय किया है कि वह श्रीकृष्ण के जन्म यानी रात्रि 12 बजे तक आम श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी के चलते यहां नहीं रुकेंगे।

जन्माष्टमी से पहले रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थान के द्वार से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें उत्तर भारत की लोक संस्कृति की झलक दिखाई देगी।  विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों के 20 दल अपनी लोक कला का प्रदर्शन करेंगे। इसमें संत, महंतों के साथ अधिकारी भी शामिल होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top