Uttar Pradesh

वाराणसी: आगामी 21 जून को होने वाले योग दिवस को ध्यान में रखकर आज से नमो घाट पर दो दिन प्रतिबंधित रहेगी आवाजाही

वाराणसी: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर यूपी में जोरदार विरोध प्रदर्शन जारी है। गोरखपुर, जौनपुर, बलिया, लखनऊ, वाराणसी, मथुरा, गाजीपुर, फिरोजाबाद, ग्रेटर नोएडा, रायबरेली, उन्नाव और कुशीनगर समेत अन्य कई जिलों में उपद्रव देखने को मिल रहा है। इसी क्रम मे वाराणसी मे अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन के कारण पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए कई रूट डायवर्ट कर दिए हैं। सोमवार को कैंट स्टेशन से रोडवेज बस स्टेशन के बीच सवारी वाहन बंद कर दिए गए हैं।

आगामी 21 जून को होने वाले योग दिवस को ध्यान में रखकर वाराणसी नगर निगम ने नमो घाट पर आवाजाही दो दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दी है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के अनुसार नमो घाट राजघाट पर 20 जून की सुबह 10 बजे से लेकर 21 जून की सुबह 10 बजे तक आम जनता की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

इस दौरान वहां पर साफ सफाई और योग की तैयारी कराई जाएगी। दरअसल, योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम इस बार नमो घाट पर किया जा रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में यहां लोग एकत्र होंगे। काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों के अंतिम छोर पर स्थित खिड़किया घाट को प्रशासन ने नमो घाट के रूप में नया कलेवर दे दिया है। काशी में यह पीएम का दूसरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। खिड़किया घाट पर जल्द पीएम इसका उद्घाटन कर सकते हैं।  यहां पहले से ही 25-25 फीट के तीन स्कल्पचर स्थापित हैं और यहां आने वाले पर्यटकों के बीच सबसे पसंदीदा हैं।

इसकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते ही स्मार्ट सिटी के तहत यहां 75 फीट ऊंचा चौथा नमस्ते कल्पचर लगाया जा रहा है। पर्यटकों के बेहतर सुविधाओं के लिए पयर्टन विभाग, नगर निगम समेत अन्य कई विभागों के समन्वय से यहां आधुनिक जनसुविधाओं को विकसित करने का खाका तैयार किया जा रहा है। 35.83 करोड़ से करीब 11.5 एकड़ एरिया में पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित की गई हैं। इस घाट से जलमार्ग और वायु मार्ग को भी जोड़ा जाएगा। ताकि पर्यटक अन्य शहरों तक जा सके। यहां पर्यटक सुबह-ए-बनारस का नजारा देख सकेंगे। साथ ही गंगा आरती में भी शामिल हो सकेंगे।

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top