Uttar Pradesh

महराजगंज – घुघुली रेलवे स्टेशन पर ‘युवा हल्ला बोल की टीम’ ने की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की मांग

सरकार भानु प्रताप तिवारी
©®IME रिपोर्टर/महराजगंज

महराजगंज/घुघली- आज जब दुनिया भर के लोग गांधी जी को याद कर रहे हैं और उनके विचारों को अपनाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में गांधी जी के अपने देश में उनकी स्मृतियों को संजोना और उनके विचारों को आत्मसात करना हर भारतीय का कर्तव्य है। इस विचार के साथ आज युवा हल्ला बोल महाराजगंज की टीम ने घुघली रेलवे स्टेशन पर गांधी जयंती मनाया। युवा हल्ला बोल की टीम ने गांधी जी की एक बड़ा फोटो स्टेशन परिसर में लगाया जिसके नीचे ये लिखा हुआ है कि ” गांधी जी सिर्फ व्यक्ति नहीं एक विचार हैं, जिसको हम आगे ले जाएंगे” साथ ही एक अन्य फोटो लगाया जिसमें लिखा हुआ है कि ” 4 अक्टूबर 1929 को महात्मा गांधी इस घुघुली रेलवे स्टेशन पर आए थे।” इसके बाद टीम उस स्थान पर भी गई जहां 1929 में गांधी जी ने जनसभा किया था। उस समय वो सभा एक बरगद के पेड़ के नीचे हुई थी। बताया जाता है की गांधी जी उसी पेड़ के नीचे राष्ट्रभक्तों को संबोधित किए थे। इस अवसर पर युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष और जिले के निवासी गोविन्द मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि महराजगंज से महात्मा गांधी का बहुत ही पुराना नाता है। गांधी जी अपने सविनय अवज्ञा आंदोलन से पहले 4 अक्टूबर 1929 को महराजगंज जिले के घुघुली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। लेकिन सरकार और प्रशासन की उदासीनता के वजह से आज स्टेशन पर गांधीजी की एक प्रतिमा भी नहीं है। हम शासन से मांग करते हैं कि अगले 1 साल में यहां गांधी जी की एक प्रतिमा स्थापित की जाए यदि प्रशासन यह करने में असमर्थ रहता है तो युवा हल्ला बोल यहां पर गांधी जी की एक मूर्ति की स्थापना करेगा। गोविन्द मिश्रा ने कहा कि “गांधी जी से हमें सीखना चाहिए कि कैसे अपने विचारों को लेकर प्रतिबद्ध रहें। गांधी जी ने पूरे दुनिया को आंदोलन करना सिखाया। आंदोलन का मतलब ही गांधी है। गांधी जी का सत्याग्रह सबसे बड़ा माध्यम है अन्याय के खिलाफ लड़ने का।” युवा हल्ला बोल के जिला अध्यक्ष अशफाक खान ने कहा कि गांधीजी की स्मृतियों को एकत्रित कर उसको जिले भर के युवाओं तक ले जाने की जिम्मेदारी हमने उठाइए हमारा मानना है कि दुनिया की सबसे बड़ी फौज से लड़ने के लिए सबसे बड़ा हथियार सत्य और अहिंसा गांधी जी ने हमें दिया है। शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई का जो तरीका गांधी जी ने दीया उसे हम आज भी अपने हक की लड़ाई के लिए प्रयोग करते हैं। गांधी सिर्फ व्यक्ति नहीं वह एक विचार हैं जिसको हम आगे ले जाएंगे। इस अवसर पर घुघुली के उस परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे जिसके घर पर 1929 में महात्मा गांधी रात में रुके थे। उस समय के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छत्रधारी लाल ने गांधी जी को अपने घर पर रहने की जगह दी थी।

प्रशासन द्वारा अगले साल तक गांधी प्रतिमा स्थापित न करने की दशा में संगठन घुघुली स्टेशन पर स्थापित करेगा गांधी जी की प्रतिमा: गोविन्द मिश्रा

गांधी जी की स्मृतियों और विचारों को जिले भर में प्रचारित करेगा ‘युवा हल्ला बोल’: अशफ़ाक खान

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top