यूपी: भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 900 शीशी लायंस सौंफ किशमिश नेपाली शराब की बरामदगी

थाना – ठूठीबारी, जनपद महराजगंज धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना ठूठीबारी


महाराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेंद्र मीणा (IPS) द्वारा भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चलाए जा रहे अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री अनुज सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्री नीरज राय के अगुवाई में उपनिरीक्षक ब्रह्म कुमार उपाध्याय मय हमरहियानो के द्वारा देखभाल क्षेत्र तस्करी की रोकथाम के दौरान मुखबिर के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर लालपुर हनुमान मंदिर के पास पुलिस वालों द्वारा घेर घार कर सुबह 05:00 बजे पकड़ लिया गया।

मुकदमा अपराध संख्या 61/2024 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम बमुद्दयत उपनिरीक्षक ब्रह्म कुमार उपाध्याय पंजीकृत कर अग्रिम विधि कार्रवाई हेतु अमल में लाई जा रही है।

पकड़े गए अभियुक्त
1. महेंद्र पुत्र राम आसरे निवासी ग्राम चटिया टोला लालपुर थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज उम्र 40 वर्ष
2. तीन ज्ञात
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 श्री ब्रह्म कुमार उपाध्याय (चौ०प्र० लक्ष्मीपुर)
2. हे0कां० अशोक कुमार
3. कां० अजीत यादव
4. कां० पवन गिरि
5. बेचन यादव
बरामदगी
900 शीशी लायंस सौंफ किशमिश नेपाली शराब या 30 पेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *