Uttar Pradesh

BREAKING NEWS: सीएम योगी आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे, जाने किन जिलों में करेंगे समीक्षा बैठक

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। गोरखनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन करने के बाद थोड़ी देर ठहरकर मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से कुशीनगर रवाना हो जाएंगे। वहां दो कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को गोरखपुर वापस आ जाएंगे।

रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सोमवार सुबह जनता दर्शन  दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वह देवरिया जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री रविवार दोपहर करीब 12 बजे संतकबीरनगर से महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे।

कुशीनगर के कप्तानगंज एवं सेवरही में आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ ही मुख्यमंत्री वहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। शाम छह बजे तक वह गोरखपुर पहुंच जाएंगे। यहां पर मुख्यमंत्री बाढ़ बचाव एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री के महराजगंज भी जाने की उम्मीद है। हालांकि शनिवार देर शाम तक मुख्यमंत्री के देवरिया व महराजगंज जाने का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला मगर प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top