India

BREAKING NEWS: संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का किया आह्वान, भारत बंद पर जाने क्या-क्या खुला रहेगा?, कई विपक्षी दलों का भी समर्थन

किसान मोर्चा: किसानों के आंदोलन के दस महीने पूरे हो गए हैं लेकिन अब तक मोदी सरकार के साथ उनकी बात नहीं बन पाई है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बीस दिन पहले पांच सितंबर को जीआईसी के मैदान में किसान महापंचायत की आयोजन किया गया था। बीस दिनों के बाद आज यानी रविवार को फिर किसान महापंचायत राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में हुई। इस बार हिंद मजदूर किसान समिति ने किसान महापंचायत बुलाई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के कुल 40 संगठनों ने आम लोगों के साथ-साथ कई राजनीतिक पार्टियों से भी समर्थन मांगा है। भारत बंद के मद्देनजर दिल्ली समेत आसपास के कई राज्यों सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को कई राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भारत बंद में शामिल होने की घोषणा की है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बंद को अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा, आंध्र प्रदेश सरकार, तृणमूल कांग्रेस ,माकपा, जेडीएस, तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके इस बंद को समर्थन देगी l

भारत बंद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि सोमवार को सुबह 6 बजे से लोकर शाम चार बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी और निजी दफ्तर, शिक्षण संस्थान, दुकानें, उद्योग और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हालांकि आपात प्रतिष्ठानों, सेवाओं, अस्पतालों, दवा की दुकानों, राहत एवं बचाव कार्य और निजी इमरजेंसी सेवा पर कोई रोक नहीं रहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top