सर्दियों में ज्यादातर लोगों के घरों में साग बनता है। लेकिन सर्दियों में सरसों का साग का सेवन न केवल स्वाद के मामले में लज्जतदार है बल्कि सेहत से जुड़े कई फायदों से भरा है। सर्दी के दिनों में सरसों का साग बाजार में आसानी से मिल जाती है। सरसों की साग में वे सभी पोषक तत्व और खनिज पदार्थ होते हैं जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। सरसों साग में मौजूद विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर और प्रोटीन इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं।
बता दें कि इसमें मौजूद पोषक तत्व और खनिज पदार्थ शरीर में मौजूद विषाक्तता को दूर करने में प्रभावी होते हैं। साथ ही सरसों के साग के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। सर्दी के मौसम में सरसों का सेवन फायदेमंद साबित होता है। आइए जानते हैं सर्दियों में सरसों साग खाने के फायदे के बारे में।
