India

केंद्र सरकार: राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा-क्या कर रहा है गृह मंत्रालय? नगालैंड की घटना को बताया हृदय विदारक

नगालैंड: नगालैंड के मोन जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां पर कथित तौर पर सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों को उग्रवादी समझकर उन पर गोलियां चला दीं नगालैंड में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 11 आम लोगों की मौत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने इस घटना को हृदय विदारक बताया है। राहुल ने कहा, यह एक हृदय विदारक घटना है। केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए। यहां न तो लोग सुरक्षित हैं और न ही सुरक्षाकर्मी, तो वास्तव में गृह मंत्रालय क्या कर रहा?

सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना म्यांमार की सीमा से लगने वाले मोन जिले के ओटिंग में हुई। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी सही पता अभी नहीं चल पाया है, क्योंकि 11 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल कई लोगों ने पड़ोसी राज्य असम के अस्पतालों में दम तोड़ दिया।

सेना ने दिया ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का आदेश
वहीं, सेना ने रविवार को घटना पर गहरा खेद जताया। साथ ही इस मामले की ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का आदेश दिया। सेना ने एक बयान में कहा, ‘यह घटना और इसके बाद जो हुआ, वह अत्यंत खेदजनक है। ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ के जरिए इस मामले की उच्च स्तर पर जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।’

नगालैंड के सीएम ने जताया दुख
नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा, ‘मोन के ओटिंग में आम लोगों की मौत की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत निंदनीय है। मैं उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मामले की एसआईटी से उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और कानून के अनुसार न्याय किया जाएगा। मैं सभी वर्गों से शांति बनाए रखने का आग्रह करता हूं।’

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top