ब्लू ओरिजिन: अमेजन कंपनी के संस्थापन जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के यान से फुटबॉल स्टार व टीवी सेलिब्रिटी माइकल स्ट्रेहान ने अंतरिक्ष यात्रा की। दस मिनट की इस यात्रा में उनके साथ अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री एलन शेपर्ड की बेटी लौरा शेपर्ड भी थीं। इन दोनों के अलावा इस उड़ान में चार व्यक्ति और शामिल थे। इन चारों ने इस यात्रा का पैसा दिया था तो शेपर्ड और स्ट्रहान के लिए यह यात्रा बिल्कुल फ्री थी।
ब्लू ओरिजिन ने जिस अंतरिक्ष यान से 10 मिनट का एनएस-20 मिशन पूरा किया, उस अंतरिक्ष यान का नाम ‘न्यू शेपर्ड अंतरिक्ष यान’ दिया गया था, जो लौरा के पिता और अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री एलन शेपर्ड के नाम पर था। कंपनी की ओर से बताया गया कि उनका अंतरिक्ष यान 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। जिसे 10 मिनट बाद पैराशूट की मदद से रेगिस्तान में सुरक्षित तरीके से लैंड करा लिया गया।
इस यात्रा के बाद माइकल स्ट्रैहान ने कहा कि यह असली यात्रा था, लेकिन अविश्वसनीय थी। विमान के जमीन पर लैंड करते ही स्ट्रैहाल कैप्सूल से बाहर आए, उन्होंने कहा कि वह फिर से यात्रा करना चाहते हैं। इस पर बेजोस ने मजाक में कहा कि इस बार उन्हें अपना टिकट खुद खरीदना होगा।