पाकिस्तान: भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान को 282 पाकिस्तानी कैदियों व 73 मछुआरों की सूची सौंपी है। वहीं पाकिस्तानी ने अपनी हिरासत में बंद 51 भारतीय नागरिकों और 577 भारतीय मछुआरों की सूची भारत को सौंपी है। दरअसल, 2008 के समझौते के तहत दोनों देश हर साल एक जनवरी और एक जुलाई को ऐसी ही सूचियों का आदान प्रदान करते हैं।
पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिकों व मछुआरों को भारत वापस लाने की कवायद और तेज हो गई है। भारत की ओर से पाकिस्तानी उच्चायोग को नागरिक कैदियों व मछुआरों की सूची सौंपी गई है। वहीं पाकिस्तान ने भी इस्लामाबाद स्थिति भारतीय उच्चायोग को ऐसी ही सूची सौंपी है।
इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान में बंद भारतीय नागरिकों और लापता रक्षा कर्मियों, मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ जल्द से जल्द रिहा करने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दो भारतीय नागिरक कैदियों और 356 भारतीय मछुआरों को जल्द से जल्द रिहा करने को कहा गया है। इन नागरिकों की राष्ट्रीयता की पुष्टि की जा चुकी है।
