Maharajganj

महराजगंज: हाईकोर्ट के निर्देश पर गिराया गया अवैध निर्माण ग्राम पंचायत पतरेंगवा के टोला शितलापुर में ग्राम सभा की जमीन से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

महराजगंज: सिंदुरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत पतरेंगवा के टोला शितलापुर में ग्राम सभा की बंजर भूमि पर लम्बे समय से गाँव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके वहाँ मकान बनाकर उसके ऊपर सीमेन्ट शीट डालकर उस मकान को आवासीय रूप दे दिया गया था । साथ ही उसका लाभ लिया जा रहा था । जिसे हाईकोर्ट के निर्देश पर शनिवार को प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर जेसीबी से गिरवा दिया । इसी क्रम में ग्राम सभा की 53 डिसमिल की पोखरी जिसका आराजी नम्बर 376 व 378  है ।

उस पर भी लम्बे से गाँव के कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था । जिसे  प्रशासन द्वारा मौके से हटवाया गया । ये कार्यवाही ग्राम वासी दयानन्द द्वारा हाईकोर्ट में दायर की गयी एक जनहित याचिका की सुनवाई किये जाने के उपरांत न्यायालय द्वारा उक्त कार्यवाही हेतु निर्देश दिया गया और उसी क्रम में यह अतिक्रमण हटवाया गया है ।

इस दौरान सिंदुरिया थाने की पुलिस टीम में एसआई ओमप्रकाश गुप्ता , अवधेश यादव , नरेन्द्र मिश्रा , का. विष्णुदयाल सिंह , अमित सिंह , महिला कांस्टेबल श्यामा यादव , सन्ध्या यादव , कानूनगो जनकराज प्रजापति , जनार्दन know प्रजापति , लेखपाल अनिल मिश्रा , अशोक त्रिपाठी , सोमनाथ भारती आदि मौजूद रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top