Uttar Pradesh

BREAKING NEWS: चिंतन शिविर में पहुंचे राकेश टिकैत बोले, चुनाव में किसानों की समस्याओं का समाधान करने वाली पार्टी पर करेंगे विचार

प्रयागराज: रविवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर उनसे करीब सभी दलों ने संपर्क किया, लेकिन वह किसी का समर्थन नहीं दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करने वाली पार्टी पर जरूर विचार करेंगे।

टिकैत ने यूपी में सीएम योगी के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं को चुनाव जीतना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की तमाम मांगों को लेकर 31 जनवरी को प्रदेश केे सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन भी होगा। राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश में किसानों के मुद्दों पर जाति और धर्म की राजनीति हावी है। किसान भी जाति और धर्म के नाम पर बंटा हुआ है। लेकिन यह सिर्फ 10 मार्च तक ही रहेगा। कहा कि पीएम मोदी भी किसानों के लिए एक शब्द नहीं बोलते।

कहा कि पीएम के आश्वासन पर किसानों ने 13 माह तक चले आंदोलन को समाप्त कर दिया, लेकिन अब वादा खिलाफी की जा रही है। कहा कि सभी राज्यों से बात करके न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक मत बनाया जाएगा। उसी के आधार पर केंद्र सरकार के साथ बात होगी। सरकार एमएसपी पर गारंटी कानून क्यों नहीं बना रही है। धान खरीद में किसानों को राहत भी नहीं दी जा रही है।

विधानसभा चुनाव में समर्थन दिए जाने के सवाल पर टिकैत ने कहा कि जो दल किसानों की समस्या का समाधान करेगा उसी को हमारा समर्थन रहेगा। अगर बीजेपी हमारी समस्याओं का समाधान करती है तो हमारा वोट उसके पक्ष में होगा, और अगर नहीं करती है तो सीधे तौर पर वोट हम विपक्ष को देंगे।अगर विपक्ष मजबूत होगा तभी सरकार सही से काम कर पाएगी। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को वह लखीमपुर खीरी जाएंगे। वहां पीड़ित परिवार से मिलने के साथ जेल में बंद किसानों से मुलाकात करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top