International

मार्क जकरबर्ग वेल्थ: अंबानी और अडाणी से पीछे जकरबर्ग, 24 घंटे में 31 बिलियन डॉलर घटी जकरबर्ग की संपत्ति, उठाया सबसे बड़ा नुकसान

मार्क जुकरबर्ग वेल्थ: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के शेयरों में आई इस भारी गिरावट के कारण कंपनी के मार्केट कैप में 200 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी आई। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह किसी भी अमेरिकी कंपनी के लिए एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इस कारण फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग की संपत्ति पिछले 24 घंटे में 31 बिलियन डॉलर कम हो गई। इस गिरावट के बाद अब जकरबर्ग की कुल संपत्ति घटकर 85 बिलियन डॉलर रह गई।

दिसंबर, 2021 की तिमाही में मेटा का मुनाफा आठ फीसदी घटकर 10.28 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 11.21 अरब डॉलर रहा था। फेसबुक के सीएफओ डेविड वेहनर ने कहा कि इस साल ऐड रेवेन्यू में 10 अरब डॉलर की गिरावट देखी जा सकती है। जैसा कि हम जानते हैं, फेसबुक की कमाई में ऐड रेवेन्यू का बड़ा योगदान है इस कमाई के लिए उसे यूजर्स का बिहेवियर ट्रैक करना जरूरी है।

31 अरब डॉलर की एक दिन की संपत्ति का नुकसान शेयर-कीमत में गिरावट के कारण अब तक का दूसरा सबसे बड़ा नुकसान है। इससे पहले टेस्ला इंक के शेयरों में जोरदार गिरावट के चलते नवंबर 2021 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को एक दिन में ही 35 बिलियन डॉलर का बड़ा नुकसान हुआ था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क की दौलत में भी गिरावट का दौर जारी है और पिछले हफ्ते उनकी कुल संपत्ति भी 25.8 अरब डॉलर गिर गई।

गौरतलब है कि इस बड़ी गिरावट के चलते संपत्ति के मामले में मार्क जकरबर्ग शुक्रवार को भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी की कुल संपत्ति से मार्क जुकरबर्ग से ज्यादा हो गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार सुबह रिलायंस के शेयरों में गिरावट के बाद गौतम अडाणी की नेट वर्थ मुकेश से ज्यादा हो गई। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति फिलहाल 89.2 बिलियन डॉलर है जबकि अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी की संपत्ति 90.5 बिलियन डॉलर है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top