केरल: पंजाब जीतने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की नजर अब केरल पर है, आम आदमी पार्टी ने यहां अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। केरल मे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और साबू एम थॉमस (मुख्य समन्वयक, ट्वेंटी-20 पार्टी) ने गठबंधन की घोषणा कर दी है। इस गठबंधन को पिपल्स वेलफेयर अलायंस (PWA) का नाम देने की घोषणा भी की गई है।
कोच्चि में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें राजनीति करनी नहीं आती है। हमें भ्रष्टाचार करना नहीं आता, हमें दंगा करना नहीं आता। अगर आपको राजनीति, दंगे, भ्रष्टाचार चाहिए तो इनके पास चले जाओ। अगर आपको स्कूल, अस्पताल, तरक्की चाहिए तो हमारे पास आ जाओ। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोच्चि में कहा, अब, केरल में चार राजनीतिक गठबंधन होंगे, एलडीएफ, यूडीएफ, एनडीए और हमारे गठबंधन का नाम पीपुल्स वेलफेयर एलायंस होगा. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी 20/20 पार्टी के साथ मिलकर केरल में चुनाव लड़ेगी l
केजरीवाल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, अगर आप राजनीति, दंगे और भ्रष्टाचार चाहते हैं तो आप अन्य राजनीतिक दल के पास जा सकते हैं l यदि आप विकास चाहते हैं, स्कूल और अस्पताल चाहते हैं तो आपको हमारे पास आना चाहिए ल अन्य दल आपके बच्चों को कभी शिक्षा नहीं देंगे, क्योंकि वे दंगा और गुंडागर्दी करना चाहते हैं l
दिल्ली के सीएम ने कहा, 24 घंटे बिजली आपूर्ति के कारण दिल्ली में इन्वर्टर, जनरेटर की दुकानें बंद हैं, बिजली मुफ्त है l क्या केरल के लोगों को भी मुफ्त बिजली नहीं चाहिए केजरीवाल ने लोगों से कहा, केरल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है l एक नए राजनीतिक मोर्चे के माध्यम से पीपुल्स वेलफेयर एलायंस, आम आदमी पार्टी और ट्वेंटी 20 केरल और उसके लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे l