India

बंगाल: बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में पार्थ बोले- मैं साजिश का शिकार हुआ, मशहूर अभिनेत्री अपर्णा सेन ने TMC पर जबरदस्त निशाना साधा

बंगाल शिक्षक घोटाला: बंगाल में शिक्षकों की भर्ती में हुई अनियमितता को लेकर गिरफ्तार पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को  आज जोका स्थित ईएसआई अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था। पार्थ चटर्जी ने शुक्रवार को जोका ईएसआई अस्पताल के बाहर निकलते हुए पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।

बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जो फैसला लिया है, वह ठीक है। मंत्री पद और तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से हटाने के बाद भी पार्थ चटर्जी की आस्था आज भी पूरी तरह बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर है। इससे पहले आज सुबह जोका स्थित ईएसआई अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय पत्रकारों के सवाल के जवाब देते हुए पार्थ चटर्जी ने कहा कि मैं साजिश का शिकार हुआ हूं, लेकिन यह नहीं बोले कि यह साजिश किसने की।

वहीं, आज सुबह ही अर्पिता को भी जांच के लिए जोका स्थित ईएसआई अस्पताल लाया गया। जैसे ही ईडी की गाड़ी अस्पताल के बाहर पहुंची, तो अर्पिता गाड़ी से उतर नहीं रही थीं। जब गाड़ी का दरवाजा खुला, तो यह देखकर लोग हैरान हो गए कि अर्पिता जोर-जोर से रो रही हैं। उन्हें किसी तरह से अधिकारियों ने गाड़ी से उतारा। इस दौरान वे लगभग जमीन पर गिर गईं। अधिकारियों ने उन्हें व्हीलचेयर पर लेकर गए। बताया गया कि अस्पताल में उन्हें काफी समय तक विशेष कक्ष में रखा गया। इसके बाद जब उन्हें अस्पताल से बाहर लाया गया, तब भी अर्पिता मुखर्जी बुरी तरह से रो रही थीं। उन्हें किसी तरह से गाड़ी में बिठाया गया।

अब बुद्धिजीवियों ने भी ममता सरकार के खिलाफ पहली बार मुंह खोलना शुरू किया है। मोदी सरकार की आलोचना रहीं और 1960 और 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अपर्णा सेन ने इस मुद्दे पर मुंह खोलते हुए तृणमूल कांग्रेस पर जबरदस्त निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को एक ट्वीट में लिखा कि पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटाकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने चेहरा बचाने की कोशिश की है, लेकिन वह इस पाप से बच नहीं सकती।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top