India

बिहार: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव 12वीं बार चुने जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली में आज करेंगे नामांकन, निर्विरोध चुने जा रहे लालू

बिहार: बिहार की सियासत मे बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन करेंगे, लालू दोपहर क़रीब 12 बजे 13 VP House स्थित पार्टी ऑफिस में नामांकन दाखिल करेंगे l

आपको बता दे कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 10 अक्टूबर को 12वीं बार पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं। 10 अक्टूबर को उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि, जनता दल से अलग होने के बाद से ही आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ही बनते आ रहे हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को लालू प्रसाद यादव नामांकन करेंगे। इस मौक़े पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीक़ी, श्याम रजक, जय प्रकाश समेत अन्य आरजेडी नेता शामिल होंगे। सूत्रों की माने तो लालू के सामने पार्टी का कोई अन्य नेता नामांकन नहीं करेगा। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चुनाव संबंधी पूरी प्रक्रिया होनी है।

कोई और नामांकन पत्र न होने की वजह से वे निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे। जिसके बाद 10 अक्टूबर को उनके राष्ट्रीय बनने की घोषणा कर दी जाएगी। उसी दिन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। आज से राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। आज ही शाम 5 बजे वैध पाए गए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी l

जनता दल से अलग होने के बाद लालू प्रसाद यादव 1997 में पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। उसके बाद ये लालू यादव निर्विरोध ही चुने जा रहे है। यहां तक की चारा घोटाले में सजा के बाद भी लालू निर्विरोध ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top