International

पाकिस्तान: पैगंबर मुहम्मद की जयंती नौ अक्टूबर के बाद पाकिस्तान सरकार के खिलाफ इमरान खान ने ‘आजादी मार्च’ का किया एलान

पाकिस्तान: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को इस्लामाबाद पर ‘हकीकी आजादी मार्च’ के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। इमरान खान और उनके समर्थकों द्वारा पैगंबर मुहम्मद की जयंती नौ अक्टूबर के बाद किसी भी दिन आजादी मार्च का आह्वान किया जा सकता है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, संघीय राजधानी में अपने बानी गाला आवास पर आयोजित पार्टी की बैठक के दौरान, इमरान खान ने सोमवार को खैबर-पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत के पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार विरोधी प्रदर्शनों के निर्णायक दौर के लिए सभी तैयारियों को तैयार करने का आग्रह किया।

पूर्व पीएम ने  कहा कि इस बार पूरी तैयारी के साथ आजादी मार्च निकाला जाएगा। बैठक में शाह महमूद कुरैशी, परवेज खट्टक और यास्मीन राशिद सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बता दें कि इमरान की पार्टी पीटीआई देश में जल्द चुनाव कराने की मांग कर रही मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की कोशिश कर रही है।

पाकिस्तान की राजनीति से जब इमरान खान सत्ता से बाहर हुए थे। सत्ता से बाहर आते ही इमरान ने शाहबाज शरीफ की नवेली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और आजादी मार्च का ऐलान करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top