Politics

यूपी: आज मुरादाबाद में राहुल को मिलेगा बहन प्रियंका का साथ, दोनों जनता को करेंगे संबोधित

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद में शनिवार को निकलेगी। राहुल की यात्रा का यूपी में ये दूसरा चरण होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आज उनकी बहन और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी साथ रहेंगी। इससे पहले कांग्रेस महासचिव ने अपनी बीमारी के कारण 16 फरवरी को न्याय यात्रा में भाग नहीं ले पाने पर निराशा व्यक्त की थी।

राहुल गांधी मूंढापांडे एयरपोर्ट हेलीकाप्टर से उतरेंगे। इसके बाद मुरादाबाद स्थित जामा मस्जिद भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। न्याय यात्रा कोहिनूर तिराहा तक जाएगी। यहां राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोनों नेता अमरोहा के लिए रवाना होंगे। अमरोहा पॉलीटेक्निक मैदान में जनसभा होगी। इसके बाद दोनों भाई बहन संभल जिले के चंदौसी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। कांग्रेस पदाधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। इसलिए उनकी सुरक्षा में छह सरकारी वाहन लगेंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के साथ पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी छह वाहनों के साथ मौजूद रहेंगे। डीएम ने न्याय यात्रा की सुरक्षा के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण में विपक्ष की भी लामबंदी दिख रही है। शनिवार को मुरादाबाद से शुरू होने वाली यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ ही बसपा सांसद श्याम सिंह यादव सहित कई अन्य नेता भी शामिल होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top