
महराजगंज जिले के कोल्हुई थाने की पुलिस ने रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर इन्हें हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में बड़हारी गांव का रहने वाला 19 साल का अंश जयसवाल और कोल्हुई गांव के रहने वाले 20 साल का राजपाल, 19 साल का कृष्णा पाठक और 22 साल का कृष्णा कसौधन शामिल हैं। इन चारों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विवेकमुणि त्रिपाठी और कांस्टेबल राकेश सिंह शामिल रहे।