Maharajganj

महराजगंज: परतावल बाजार में महिला के बैग से मोबाइल उड़ाने वाले 2 शातिर चोर 2 घंटे में गिरफ्तार।

महराजगंज : श्यामदेउरवां थाने की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोबाइल चोरी की एक घटना का महज 2 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोरों को धर दबोचा। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश और एएसपी (ASP) सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस के मुताबिक, आज (28 मई) एक महिला अपने घर से परतावल बाजार में कुछ सामान खरीदने आई थी। बाजार में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने चुपके से उसके बैग से मोबाइल निकाल लिया। महिला को जब चोरी का पता चला, तो उसने तुरंत श्यामदेउरवां थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी बिना वक्त गंवाए धारा 303(2) BNS के तहत केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
केस दर्ज होते ही परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह और उनकी टीम एक्टिव हो गई। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और मुखबिर से मिली सटीक जानकारी के आधार पर वारदात के मात्र 2 घंटे के अंदर दोनों चोरों को घेरकर पकड़ लिया।
पुलिस ने जब पकड़े गए आरोपियों की तलाशी ली, तो उनके पास से दो एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुए, जिसमें एक महिला का चोरी हुआ ‘Infinix’ फोन और दूसरा ‘TECNO SPARK’ फोन है। इसके साथ ही चोरों द्वारा इस्तेमाल की गई एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (नंबर: UP 53 AZ 5603) और 220 रुपये नगद भी बरामद किए गए।
पकड़े गए दोनों आरोपी कम उम्र के हैं और आपस में दोस्त हैं। इनमें पहला आरोपी सिकन्दर (उम्र 20 वर्ष) और दूसरा समीर राजभर (उम्र 19 वर्ष) है। ये दोनों ही महराजगंज के थाना भिटौली के अंतर्गत आने वाले रामनगर के निवासी हैं।
इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में सब-इनस्पेक्टर अमित कुमार सिंह (चौकी प्रभारी परतावल), सब-इनस्पेक्टर अजय कुमार, और कांस्टेबल विनय कुमार गौड़, राजू कुमार यादव व राजकुमार सिंह शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस फुर्ती और कामयाबी की तारीफ की

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top