Erra News Maharajganj

पनियारा में पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद: कहा- गौ रक्षा को चुनावी मुद्दा बनाने की अपील, सरकार नहीं चाहती सनातन की चर्चा

महराजगंज के पनियारा में मंगलवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सनातन धर्म की चर्चा नहीं चाहती है और लोगों से गौ रक्षा के पक्ष में जागरूक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में पशुओं का वध कर उनका मांस विदेश भेजा गया है और सरकार से गाय को पशु सूची से हटाकर ‘राज्य माता’ घोषित करने की मांग की। शंकराचार्य ने अपनी ‘गविष्टि’ यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक करेगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि यह घटना योजनाबद्ध तरीके से की गई थी और पहले गठित एसआईटी केवल मामले को दबाने के लिए बनाई गई थी। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर उन्होंने भविष्यवाणी की कि आने वाले समय में गौ रक्षा सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनेगा और सभी राजनीतिक दल खुद को गौ भक्त साबित करने का प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम में दिलीप कसौंधन, संतोष कुमार जायसवाल, टूटू यादव, दुर्गेश यादव, अजय, अमरनाथ यादव, परशुराम यादव, राजेश निषाद, आनंद निषाद, विद्यासागर यादव, मातादीन निषाद समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top