Politics

यूपी: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश बोले-‘भाजपा हटाओ, संकट मिटाओ’, राहुल गांधी ने MSP कानून पर कही ये बात…

आगरा: आगरा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हुए। सपा नेता ने इस दौरान दोनों पार्टियों के मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही और बीजेपी को हराने का आह्ववान किया। आगरा में रोड शो के दौरान राहुल और अखिलेश ने भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर विपक्षी गठबंधन सत्ता में आता है तो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून को लागू करने में एक मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगाएंगे। राहुल ने आगरा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में यह बात कही। वहीं, यात्रा में पहली बार शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल के साथ फिरोजाबाद-आगरा हाईवे स्थित टेढ़ी बगिया चौराहे से शाहदरा तक रोड शो भी किया।

राहुल ने कहा, मोदी सरकार एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने को तैयार नहीं है, लेकिन हम यह गारंटी देंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी यात्रा में न्याय शब्द इसलिए जोड़ा गया, क्योंकि लोग भारी अन्याय का सामना कर रहे हैं। आप गरीब हैं तो चौबीसों घंटे आपको अन्याय का सामना करना होगा। महिला हैं तो अन्याय का सामना करना होगा। समाज में नफरत फैलाई जा रही है। नफरत का कारण अन्याय है।

राहुल के साथ मंच साझा करते हुए अखिलेश यादव ने इस दौरान ‘भाजपा हटाओ, संकट मिटाओ’ का नारा दिया और कहा, “आज लोकतंत्र और संविधान संकट में है। देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है। भाजपा ने डॉ. बीआर आंबेडकर के सपनों को बर्बाद कर दिया है। अखिलेश ने भाजपा पर हमला करते हुए भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ और 80 पर हराओ का नारा दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top