Politics

अलीगढ़ः आज अलीगढ़ में बसपा अध्यक्ष मायावती करेंगी सभा, जनपदों की 17 सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगी प्रचार

यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान के लिए दिग्गज नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन के लिए प्रचार अभियान बहुत जोरों- शोरो पर कर रहे है। इसी के तहत बसपा अध्यक्ष मायावती रविवार को जिले में चुनावी सभा करने आ रही हैं।

नुमाइश मैदान में उनकी सियासी सभा होगी। जहां से वह अलीगढ़ मंडल के चारों जनपदों की 17 सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगी। शनिवार को उनके आगमन को लेकर बसपाई पूरे दिन नुमाइश मैदान में तैयारियों में जुटे रहे।

जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह के अनुसार बसपा अध्यक्ष दोपहर डेढ़ बजे हेलीकाप्टर से नुमाइश मैदान में उतरेंगी। यहां एक घंटा की सभा के बाद 2.30 बजे यहां से आगरा के लिए प्रस्थान करेंगी। जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कमर कस ली है। बसपा सुप्रीमो के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पूरी तैयारी कर ली गई हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top