आंबेडकर की पुण्यतिथि: बाबा साहब आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सड़कों पर उतरने से नहीं बल्कि सत्ता परिवर्तन करने से बात बनेगी और बसपा इस बार सत्ता में लानी होगी।
उन्होंने कहा कि कुछ संगठन बनाकर कुछ लोग बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के मिशन को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन चुनाव के बाद ऐसे संगठन न तो घर के रहते हैं ना घाट के।
बाबा साहब आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर मायावती ने लखनऊ में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने बहुत कष्ट झेले लेकिन दलित व मुस्लिम वर्ग के लोगों को कानूनी अधिकार दिलाने के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि यदि उनके द्वारा दिलाए गए अधिकारों का पूरा लाभ लेना है तो इस वर्ग के लोगों को संगठित होकर काम करना होगा।
मायावती ने कहा कि विजय का अता पता नहीं और पहले ही विजय यात्रा निकाल रहे सपाइयों का हाल सब ने देख लिया। मायावती ने कहा कि यह सब जानते हैं कि सपा के शासन का मतलब गुंडागर्दी और माफियागर्दी का चरम पर होना। यूपी की जनता इस धोखे में नहीं आने वाली है। उत्तराखंड में भी बसपा इस बार अच्छा प्रदर्शन करेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी।